
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी शुरू, नए साल पर पर्यटकों का स्नोफॉल से होगा स्वागत
Snowfall Forecast in Uttarakhand: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून आज राज्य के सभी 13 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया था। साथ ही 2500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई थी। दोनों अनुमान सही साबित हुए हैं।
Snowfall Forecast in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज शुक्रवार और शनिवार को बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून आज राज्य के सभी 13 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया था। साथ ही 2500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई थी। दोनों अनुमान सही साबित हुए हैं। इसके साथ ही शनिवार 28 दिसंबर को राज्य के 2000 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है।
प्रदेश में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी भी देखने को मिली है। इस तरह उत्तराखंड में नए साल का सेलिब्रेशन मनाने की इच्छा रखने वालों के लिए मौसम भी खुशखबरी लेकर आया है। खास बात यह है कि आने वाले दो दिनों तक मौसम विभाग ने इसी तरह हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।
राज्य में हो रही बारिश और बर्फबारी
हालांकि पहले से ही नए साल के शुरू होने से पहले ही तमाम हिल स्टेशंस पर पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। अब बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया था कि 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और ये अनुमान सही साबित हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में किसानों को भी फायदा होगा क्योंकि काफी समय से बारिश का इंतजार किया जा रहा था और अब मौसम में हुए बदलाव के कारण खेती में भी किसानों को इसका फायदा मिलेगा।
मौसम बदलने से खिले पर्यटन व्यवसायियों खिले चेहरे
तापमान की बात करें तो देहरादून में आज अधिकतम तापमान 16° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 18° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13° सेल्सियस है। रुद्रपुर में आज अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस है।