IMD Mausam Vibhag Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega हिंदी न्यूज़ 27 जुलाई LIVE: मौसम विभाग ने जानकारी के मुताबिक दिल्ली-NCR समेत हरियाणा और राजस्थान के पूर्वी इलाकों में आज बारिश हो सकती है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 27 जुलाई LIVE: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लेकर बिहार उत्तराखंड और हिमाचल तक… मानसून सक्रिय होने के चलते झमाझम बारिश हो रही है। कहीं जलभराव हो रहा है, तो कहीं बाढ़ की स्थिति है। इतना नहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते लैंड्स्लाइड का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास से लैंडस्लाइड की खबरें आई थीं, जिसकी चपेट में आने से कई श्रद्धालुओं ने अपनी जान भी गंवाई थी। ऐसे में बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ध्यान देने वाली एक बात ये भी है कि दिल्ली-एनसीआर में अब तक कुछ ज्यादा बारिश नहीं हुई है।
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को सुबह-सुबह बारिश हुई थी और आज भी दिल्ली समेत नोएडा गाजियाबाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
