
Sangeeta Bijlani On Ex Salman Khan and Marriage: 90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस संगीता बिजलानी और सलमान खान के अफेयर के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन, सालों के बाद अभिनेत्री ने अपने अफेयर और शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
सलमान खान और संगीता बिजलानी के अफेयर और डेटिंग के बारे में हर कोई जानता है। 90 के दशक में दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। यहां तक कि दोनों शादी करने वाले थे। शादी के कार्ड छप गए थे लेकिन, अंत में इनका रिश्ता जुड़ नहीं पाया और फिर दोनों बाद में अलग हो गए थे। इसी बीच अब संगीता बिजलानी ने सालों के बाद अपने रिश्ते को लेकर कहा कि करीब-करीब वो शादी के बंधन में बंध चुकी थीं। सलमान खान उनको कंट्रोल करते थे। उन्हें छोटे कपड़े तक नहीं पहनने देते थे। चलिए बताते हैं संगीता ने अपने रिश्ते को लेकर क्या कुछ कहा है।
दरअसल, 90 के दशक की बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस संगीता बिजलानी हाल ही में टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में पहुंची थीं। इस दौरान उनके और एक्स बॉयफ्रेंड रहे सलमान खान के लव एंगल की चर्चा हुई। इसी बीच एक कंटेस्टेंट ने परफॉर्मेंस के बाद संगीता बिजलानी से उनकी और सलमान की शादी को लेकर सवाल कर लिया था। कंटेस्टेंट की ओर से पूछा गया कि उन्होंने सुना है कि सलमान खान संग उनकी शादी होने वाली थी और शादी के कार्ड भी छप गए थे? साथ ही ये भी पूछा गया कि वो अपने जीवन में क्या बदलना चाहती हैं? ऐसे में इन सवालों के जवाब देने से संगीता भी नहीं हिचकिचाईं।
संगीता बिजलानी ने कंटेस्टेंट से कहा कि वो अपने एक्स का नाम नहीं लेंगी। वो जो थे कि उन पर काफी कंट्रोल रखते थे। छोटी ड्रेस तक नहीं पहनने देते थे। डीप नेक तक पहनने की परमिशन नहीं थी। संगीता कहती हैं कि उनके एक्स को ड्रेस की लंबाई छोटी नहीं पसंद थी। वो शॉर्ट कपड़े नहीं पहन सकती थीं जैसे आज पहनती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि शुरू में उन्होंने ऐसे कपड़े पहने लेकिन बाद में उन्हें इसे पहनने की परमिशन नहीं दी गई थी। उन्होंने उस समय में खुद को थोड़ी शर्मीली बताया। लेकिन, आज वो पहले की तुलना में खुद को एक गुंडी बताती हैं। संगीता बिजलानी कहती हैं कि उन्हें अब कोई डर नहीं लगता। उस समय वो रिजर्व्ड थीं और वो अपने जीवन के उस हिस्से को बदलना चाहेंगी। वो मानती हैं कि वैसे भी उन्होंने उस हिस्से को बदल दिया है। वो अब वहीं हैं, जो वो हैं।
गौरतलब है कि सलमान खान और संगीता बिजलानी की मुलाकात की बात की जाए तो एक्ट्रेस की मुलाकात उनके करियर की शुरुआत में ही हुई थी। वो एक ऐड शूट के दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई थी। दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि, बाद में ये रिश्ता खत्म शादी तक पहुंचते पहुंचते खत्म हो गया था। लेकिन, आज संगीता बिजलानी और सलमान खान एक अच्छे दोस्त हैं और कई मौकों पर एक्ट्रेस को भाईजान के साथ देखा जाता रहा है।
संगीता बिजलानी पहले भी सलमान खान संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ चुकी हैं। एक बार पहले भी उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर बात की थी तो खुद को नादान और बेवकूफ कहा था। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि वो पीछे मुड़कर देखती हैं तो उनको कोई गम नहीं।