
Anant Singh Net Worth, Bihar Bahubali: जेल से बाहर आए बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह कितने अमीर? जानें प्रॉपर्टी से लेकर सोने-चांदी तक की डिटेल…
Anant Singh Net Worth: बाहुबली नेता अनंत सिंह और बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने उन्हें अपने घर में AK-47 रखने के मामले में बरी कर दया था। आज यानी 16 अगस्त 2024 की सुबह अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए। 2022 में इस मामले में दोषी ठहराए जाने पर उन्हें 10 साल की सजा मिली थी लेकिन हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें आरोपमुक्त कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया और कहा कि जेल से बाहर आकर अच्छा लग रहा है। अनंत सिंह ने कुल चार बार विधायकी के चुनाव में जीत हासिल की है। अनंत कुमार सिंह को उनके इलाके में लोग ‘छोटे सरकार’ के नाम से जाना जाता है। 2020 के उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अनंत सिंह पर कुल 38 आपराधिक आरोप हैं। आज हम आपको बताएंगे बिहार के मोकोमा के ‘छोटे सरकार’ की दौलत, प्रॉपर्टी और नेट वर्थ के बारे में…
अनंत सिंह का जन्म बिहार के सीडी ब्लॉक के तहत आने वाले नदावन गांव में एक भूमिहार परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम चंद्रदीप सिंह था। जबकि उनके बड़े भाई दिलीप सिंह भी राजनेता हैं और 1990 व 1995 में जनता दल के टिकट पर मोकोमा से विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं। वह मंत्री भी रह चुके हैं।
मोकामा के पूरे इलाक में अनंत सिंह और उनके पूरे परिवार का काफी दबदबा है। अनंत सिंह की शादी नीलम देवी से हुई है। अनंत सिंह को 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान 15 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था और वह जदयू के ललन सिंह के लिए मुंगेर में प्रचार कर रहे थे।
2019 में अनंत सिंह पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस समय पटना जिले के लदमा गांव में उनके पैतृक घर से छापेमारी के बाद AK-47 राइफल, एक मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हथगोले पुलिस ने बरामद किए थे।
High Paying Jobs: इन नौकरियों के लिए नहीं है किसी कॉलेज डिग्री की जरूरत, 12th पास के बाद होगा खूब पैसा, एक्सपीरियंस के साथ बढ़ती जाएगी कमाई
अनंत सिंह का राजनीतिक करियर: Anant Singh Political Career
अनंत सिंह ने सबसे पहले साल 2005 में जेडीयू के टिकट पर मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2010 में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की सोनम देवी को उन्होंने बड़े अंतर से मात दी।